RBI Office Attendant Recruitment 2026: 572 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी जानकारी

RBI Office Attendant Recruitment 2026: 572 पदों पर बंपर भर्ती

RBI office attendant recruitment announcement
RBI office attendant recruitment announcement

 

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने इस वर्ष 2026 के लिए Office Attendant Recruitment 2026 की Official Notification जारी कर दी है. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जिन्होंने 10वीं पास की है और सरकारी नौकरी का बेशुमार इंतजार कर रहें हैं. RBI Office Attendant के लिए कुल 572 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है, जो देशभर के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए होंगी।.यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, जिसके लिए लाखों युवाओं को आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है.

यह हम आपको RBI Office Attendant Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे Eligibility, आवेदन प्रक्रिया, Exam Pattern, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया और वेतन संबंधित विवरण विस्तार से जानकारी देने का प्रयास करते हैं.

RBI Office Attendant Recruitment 2026: Important Highlights

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 15 January 2026 को इस भर्ती का Official Notification जारी किया. इसके तहत कुल 572 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह भर्ती “Panel Year 2025-26” के अंतर्गत आयोजित की जा रहा है.

RBI Office Attendant Recruitment 2026 Important Info:

⇒कुल पद:  572 Post
⇒पद का नाम: Office Attendant (ऑफिस अटेंडेंट)
⇒आवेदन मोड: Online Application
⇒आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 जनवरी 2026 से
⇒आवेदन की अंतिम तिथि: 04 फरवरी 2026 तक
⇒आवेदन शुल्क भरने की तिथि: 15 जनवरी 2026 से 04 फरवरी 2026 तक
⇒परीक्षा तिथि: 28 फरवरी और 1 मार्च 2026
⇒नौकरी का स्थान: पूरे भारत के विभिन्न RBI कार्यालय में

यह भर्ती भारतीय युवाओं के लिए ख़ुशी का समाचार है जो कम शैक्षणिक योग्यता होने के बावजूद भी बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं.

RBI Office Attendant Recruitment 2026: Eligibility

RBI Office Attendant पदों के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को Eligibility को ध्यान से समझना आवश्यक है.

RBI Office Attendant शैक्षणिक योग्यता

  1. उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होनी अनिवार्य है. आप किसी भी State Board of Matriculation, CBSE Board या ICSE Board के छात्र है तो भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
  2. इसका उद्देश्य मुख्य रूप से उन युवाओं को मौका देना है, जिन्होंने केवल 10वीं (मैट्रिक) की डिग्री की हो.

RBI Office Attendant Recruitment 2026: Age Limit

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष
  • सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST/OBC/PwBD उम्मीदवारों को आयु में नियमित छूट दी जाएगी

Age Relaxation for RBI Office Attendant Recruitment 2026

  • SC/ST (Scheduled Cast / Scheduled Tribe) के लिए 5 वर्ष की अधिकतम छूट दी गई है
  • OBC (Other Backward Classes) के लिए 3 वर्ष की अधिकतम छूट दी गई है
  • PwBD (Persons with Benchmark Disabilities) के SC/ST के लिए 15 वर्ष, OBC के लिए 13 वर्ष, GEN/EWS के लिए 10 वर्ष की अधिकतम छूट दी गई है.

Is Local Language is compulsory for RBI Office Attendant Recruitment 2026

आवेदक जिस राज्य/क्षेत्र के लिए आवेदन कर रहें है वहाँ के स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए. साथ ही आवेदक को वहां के भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए। इस बात की पुस्टि के लिए चयन के समय **Language Proficiency Test (LPT)** लिया जाएगा.

RBI Office Attendant Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह Online होगी और उम्मीदवार को शुल्क भी Online जमा करना है. साथ ही आवेदन शुल्क कुछ इस प्रकार रखा गया है.

  • General/OBC/EWS: ₹450
  • SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen: ₹50

आप अपना आवेदन शुल्क Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI के माध्यम से जमा कर सकते हैं.

RBI Office Attendant Recruitment 2026: Vacancies Details

572 पदों को RBI के देश के अलग अलग कार्यालयों में वितरित किया है. जो कुछ इस प्रकार है.

  1. मुंबई में – SC (00), ST (13), OBC (00), EWS (03), GEN/UR (19), PwBD (11), EXS (07)
  2. नई दिल्ली में – SC (04), ST (00), OBC (11), EWS (06), GEN/UR (40), PwBD (05), EXS (14)
  3. कोलकाता में – SC (23), ST (01), OBC (21), EWS (09), GEN/UR (36), PwBD (03), EXS (22)
  4. चेन्नई में – SC (00), ST (00), OBC (16), EWS (00), GEN/UR (01), PwBD (00), EXS (00)
  5. बेंगलुरु में – SC (03), ST (00), OBC (05), EWS (01), GEN/UR (07), PwBD (03), EXS (03)
  6. अहमदाबाद में – SC (00), ST (10), OBC (01), EWS (02), GEN/UR (18), PwBD (03), EXS (06)
  7. लखनऊ और कानपुर में – SC (33), ST (00), OBC (19), EWS (12), GEN/UR (61), PwBD (07), EXS (30)
  8. हैदराबाद में – SC (04), ST (05), OBC (00), EWS (03), GEN/UR (27), PwBD (05), EXS (07)
  9. भोपाल में – SC (00), ST (06), OBC (00), EWS (00), GEN/UR (01), PwBD (03), EXS (00)
  10. जयपुर में – SC (08), ST (05), OBC (05), EWS (04), GEN/UR (20), PwBD (04), EXS (09)
  11. पटना में – SC (06), ST (04), OBC (00), EWS (03), GEN/UR (24), PwBD (06), EXS (08)
  12. चंडीगढ़ में – SC (01), ST (00), OBC (00), EWS (00), GEN/UR (01), PwBD (00), EXS (00)

हर राज्य के लिए अलग-अलग संख्या में पद निर्धारित किए गए हैं. आरक्षण के नियम के अनुसार.

RBI Office Attendant Recruitment 2026: selection Process

RBI Office Attendant भर्ती में चयन मुख्य तोर से तीन चरणों में किया जाएगा:

Online Written Examination

यह ऑनलाइन परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे

RBI Office Attendant Online Written Exam Syllabus:

  1. General English
  2. Basic Math’s
  3. Reasoning
  4. General Awareness

यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसकी समय सीमा 90 मिनट की रहेगी। इसके अलावा गलत जवाब के लिए Negative Marking भी रहेगी।

RBI Office Attendant Language Proficiency Test (LPT)

वैसे उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा पास करेंगे, उन्हें Second Stage Test के लिए बुलाया जायेगा। जो आपके फॉर्म भरते समय चयन किये गए Local Language के आधार पर होगी। भाषा दक्षता परीक्षा देनी होगी।

इसमें उम्मीदवार की स्थानीय भाषा की समझ की जाँच की जाएगी। इस परीक्षा को केवल मात्र Qualified Paper के तोर पर लिया जायेगा।

Document Verification & Medical Examination

Second Stage में Qualified और Cut-Off marks से ऊपर के उम्मीदवारों को अंतिम स्टेज के लिए वापस से बुलाया जायेगा।

RBI Office Attendant Recruitment 2026: Salary & Facilities

RBI Office Attendant पद पर चयनित उम्मीदवारों को एक आकर्षक वेतन और अन्य सरकारी सुविधाएं मिलेगी। वैसे यहाँ कुछ अनुमानित Salary की चर्चा करने वाले हैं.

Basic Pay: ₹10,940 प्रति माह
Other Allowance : DA, HRA, TA, Medical Benefits
Expected Total Salary: लगभग ₹25,000 से ₹30,000 प्रति माह (शहर के अनुसार)

 

कैसे RBI Office Attendant Recruitment 2026 तैयारी करें?

अगर आप इस RBI Office Attendant परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए सही रणनीति बनाना होगा। इसके बाद आप तैयारी शुरुआत करें। यहाँ कुछ साधारण तरीके के बारे बताने वाले हैं.

How to Prepare for RBI Office Attendant

  1. रोज़ कम से कम 3-4 घंटे पढ़ाई करें
  2. सही study materials का चयन करें syllabus के अनुसार।
  3. गणित और रीजनिंग पर ज्यादा ध्यान दें
  4. Previous years के Paper हल करें
  5. Current Affairs के लिए रोज़ाना अखबार पढ़ें
  6. Syllabus को अच्छी तरह से देख ले एक बार.
  7. Online Mock Test Paper का सहारा ले.
  8. Qualification Paper यानि की LPT को नजर अंदाज न करे.

इसके अलावा आप Online Coaching, You tube Videos और Study Material App का भी सहारा ले सकते हैं.

RBI Office Attendant Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें:

  1. RBI के Official Website पर जाएं
  2. Official Notification को अच्छी तरह एक बार पढ़ लें
  3. Form को Apply करने के लिए आगे बढ़े
  4. New Registration को खोलें
  5. अपना Basic Details भरें (जैसे : Name, Mobile No., ईमेल ID) और Save & Next करें
  6. अपना Photo & Signature Upload करें और Submit करें।
  7. अगले पेज पर अपना Details को सावधानी पूर्वक भरें और आगे बढ़ें।
  8. भरें गए Form का अच्छी तरीके से Preview करें, गलत होने पर edit करें अन्यथा आगे बढ़ें।
  9. अपना Qualification Certificate और Cast/Community Certificate Upload करें और Save करके आगे बढ़े
  10. अंत में Application Fee का भुगतान करें और Acknowledgment Slip को Download या Print कर लें.

Leave a Comment